चकबंदी कार्यों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर डीएम ने जताया संतोष
चकबंदी कार्यों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर डीएम ने जताया संतोष
चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ तेजी लाने के निर्देश
रामपुर में 48 वर्ष पुराना धारा 52 के तहत किया गया है चकबन्दी कार्य पूर्ण
देवरिया 03 नवंबर।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने चकबंदी विभाग से जुड़े अधिकारियों को अपने विभागीय कार्यों को पूरी तन्मयता व तत्परता से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चकबंदी का कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण व भूमिस्वामियों से जुड़ा हुआ होता है। इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता अपनाते हुए अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन किया जाए।
जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्य की प्रगति समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में किए जाने के दौरान उक्त आशय के निर्देश दिए। साथ ही पाया गया कि चल रहे चकबंदी कार्य की अधिकांश धाराओं में निर्धारित लक्ष्य से अधिक की पूर्ति इस विभाग द्वारा की जा चुकी है। प्राप्त उपलब्धि के विवरण के क्रम में बताया गया कि धारा 52 के निर्धारित 5 क के तहत 09 गांवों, कुल क्षेत्रफल 2675 हेक्टेयर तथा 8832 गाटा के सापेक्ष कुल लक्षित 09 गांवों, क्षेत्रफल 3352 हेक्टेयर तथा 10312 गाटा में धारा 52 के तहत चकबंदी कार्य को पूर्ण कर लिया गया है, जो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य गाटा से काफी अधिक है।
इसी प्रकार धारा 24 के निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 13 गांव, क्षेत्रफल 2287 हेक्टेयर, गाटा 10416 के सापेक्ष 14 गांवों में क्षेत्रफल 2454 हेक्टेयर, गाटा 11163 में धारा 24 की कार्यवाही चकबंदी के तहत पूर्ण की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक है।
इसी प्रकार धारा 23 के निर्धारित लक्ष्य ग्राम 04 क्षेत्रफल 1055 हेक्टेयर, गाटा 3203 के वार्षिक लक्ष्य के विपरीत 04 गांवों में 1030 हेक्टेयर क्षेत्रफल, गाटा 2920 में इस धारा की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। इस धारा में भी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक की पूर्ति की गई है।
धारा 20 के अंतर्गत निर्धारित गाटा 5269 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 6734 गाटा में इस धारा की कार्यवाही संपादित की गई है। इसी प्रकार धारा 10 के अंतर्गत निर्धारित गांव 06 क्षेत्रफल 1818 हेक्टेयर, गाटा 9132 की भी शतप्रतिशत पूर्ति आलोच्य माह अक्टूबर में ही कर ली गई है।
जिलाधिकारी ने उपलब्धि पर संतोष जताते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार पाण्डेय को आगे भी इसी सक्रियता से कार्य किए जाने तथा अर्जित उपलब्धियों को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी ने बताया कि 1978 से रामपुर में 48 वर्ष पुराना धारा 52 के तहत चकबन्दी कार्य को पूर्ण कर लिया गया है, जो एक विशेष उपलब्धि है।
आयोजित बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी चन्द्रेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज प्रकाश राठौर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सहित अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद रहे
