November 6, 2026

बड़हलगंज में सजने जा रहा है ‘नवदुर्गा डांडिया उत्सव

0
4e8e5743-7cca-4343-8b3e-f64fabf2e658

बड़हलगंज में सजने जा रहा है ‘नवदुर्गा डांडिया उत्सव’, 20 अक्टूबर को वर्द्धन मैरिज लॉन में डांडिया उत्सव का आयोजन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। नगर बड़हलगंज में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘नवदुर्गा डांडिया उत्सव’ की तैयारियां जोरों पर हैं। अखिल भारतीय विकास मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से ‘नवदुर्गा डांडिया ग्रुप’ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा यह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र की महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह आयोजन 20 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे से पुरानी चकबंदी ऑफिस स्थित बर्द्धन मैरिज लॉन में आयोजित किया जाएगा।
अस्मिता चंद होंगी मुख्य अतिथि
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि श्रीमती अस्मिता चंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा।
महिलाओं व कपल्स के लिए विशेष व्यवस्था
आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम पारिवारिक माहौल को समर्पित है, जिसमें केवल महिलाओं और कपल्स (दंपतियों) को ही प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का प्रवेश शुल्क ₹400 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
आकर्षक पुरस्कार व लजीज व्यंजन
उत्सव में सर्वश्रेष्ठ डांडिया नृत्य के लिए ‘बेस्ट डांडिया अवॉर्ड’ तथा बेहतरीन समूह नृत्य के लिए ‘बेस्ट ग्रुप डांडिया अवॉर्ड’ दिया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों के लिए रिटर्न गिफ्ट, लकी ड्रॉ तथा स्वादिष्ट स्टार्टर्स व डिनर (भोजन) की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी।
निर्णायक मंडल व आयोजन समिति
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सोनी गुप्ता, शालिनी वर्मा व प्रिया जायसवाल शामिल रहेंगी। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एडवोकेट वंदना उमर तथा सह-आयोजक लक्ष्मी उमर, पूजा जायसवाल, गुंजन गुप्ता व सरिता मद्धेशिया हैं।
आयोजन मण्डल ने क्षेत्र की सभी महिलाओं एवं परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *